रेलवे लाइन किनारे मिला किशोर का क्षत-विक्षत शव

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चरवा थाने के दालियानपुर गांव के समीप मंगलवार शाम रेलवे लाइन किनारे किशोर का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

दालियानपुर गांव निवासी यशवंत पासी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार शाम उसका 16 वर्षीय बेटा आकाश पासी का शव संदिग्ध दशा में गांव के सामने न्यू रेलवे लाइन की पटरी के किनारे क्षत-विक्षत मिला। लाइन की तरफ गए लोगों ने शव पड़ा देखा तो इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सैयद सरांवा चौकी पुलिस ने शव शिनाख्त कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी विपलेश कुमार का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया हे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More