अंतर्जनपदीय गैंगस्टर अपराधी को औग पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

अपराधी के कब्जे से एक अदद तमंचा, दो अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस, एक बाइक किया बरामद

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर धवल जायसवाल के द्वारा अपराध व अपराधियों व टॉप टेन अपराधियों तथा माफियाओं, वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्वेक्षण में व पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी के कुशल निर्देशन में थाना औंग पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय गैंगस्टर अपराधी को धर दबोचा। पुलिस ने घायल अपराधी को सीएचसी कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। थाना औंग का प्रभार संभालने के बाद प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह का अपराधियों में काफी दहशत है।

बुधवार को ग्राम करचरपुर के पास औंग पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर की बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध ने तेजी से गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। करचरपुर से मिताई खेडा पुरवा जाने वाली रोड के समीप फिसल कर बाइक सहित गिर गया। अपने आप को घिरता हुआ देख पुलिस की तरफ फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की तरफ से की गई फायरिंग में अभियुक्त अमित उर्फ टेनी पुत्र अच्छे लाल वर्मा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी कल्यानपुर में भर्ती कराया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, बाइक और 250 रुपया बरामद किया। थाना औंग पर मु0अ0सं0 00/25 धारा 109/317(2)बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही में जुट है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराध व आपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगेगा।

घायल /गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः–

1.अमित उर्फ टेनी पुत्र अच्छे लाल वर्मा निवासी डिघरुवा थाना जाफऱगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष।

अभियुक्त अमित उर्फ टेनी का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 02/2008 धारा 379/411 भादवि थाना बकेवर जनपद फतेहपुर ।

2. मु0अ0सं0 115/2008 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना बकेवर जपनद फतेहपुर ।

3. मु0अ0सं0 05/2011 धारा 110 G थाना जाफरगंज फतेहपुर ।

4. मु0अ0सं0 122/2011 धारा 323/452/500/504 भादवि थाना जाफरगंज फतेहपुर ।

5. मु0अ0सं0 101/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थान जाफरगंज फतेहपुर ।

6. मु0अ0सं0 29/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जाफरगंज फतेहपुर ।

7. मु0अ0सं0 179/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थान जाफरगंज फतेहपुर ।

8. मु0अ0सं0 251/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर।

9. मु0अ0स0 177/2023 धारा 379/411 भादवि थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह थाना औंग जनपद फतेहपुर, उ0नि0 सुरेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 आकाश सिंह, हे0का0 विनीत कुमार, का0 सुनील कुमार, का0 अनिल कुमार यादव, का0 अनुज राजपूत और का0 लोकेश कुमार रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More