वीबीपीएस के बच्चों ने किया लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन अपने सीनियर बच्चों को तीन दिवसीय शैक्षणिक यात्रा में लखनऊ ले गए थे। इस शैक्षणिक और ऐतिहासिक यात्रा में बच्चों में उत्साह, उमंग और सीखने की ललक देखने को मिली।

शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ गए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के दल ने क्षेत्रीय विज्ञान नगरी के केन्द्र को नजदीक से देखा और समझा। बच्चे प्रसिद्ध चिड़ियाघर भी गए, जहां उन्होंने अनेक प्रकार के जानवरों के प्रति गाइड से जानकारी साझा की। जुरासिक पार्क में डायनासोर को रोबोट की तरह इधर-उधर सिर घुमाते हुए देखा, हिम युग को भी देखा। इसके बाद ये बड़ा और छोटा इमामबाड़ा जाकर उन्होंने ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। बच्चों की उमंग का केन्द्र स्काई जंपर (ट्रैम्पोलिन पार्क) में बच्चों ने उछल-कूद करते हुए आनंद लिया। बच्चों ने कहा कि स्कूल पहुंचने पर इस ऐतिहासिक स्थलों के सम्बंध में अपने दूसरे साथियों के साथ जानकारी साझा करेंगे। तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का नेतृत्व प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने किया। उनके साथ सहयोगी टीचर अतुल पांडे, रिक्की यादव, रंजीत पाल, प्रतिभा सिंह और श्वेता रहे। जिन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन व अनुशासित यात्रा में साथ दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More