–युवक ने बड़े भाई पर लगाया पिता का खरीदा मकान कब्जाने का आरोप
-सिराथू तहसील क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा गांव का मामला
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सिराथू तहसील क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच तनातनी बनी हुई है। बुधवार को मारपीट भी हुई थी। हालत यह है कि किसी भी समय खून-खराबा हो सकता है। एसडीएम ने कोखराज इंस्पेक्टर को विवादित भूमि पर निर्माण नहीं होने देने का आदेश दिया है। आरोप है कि इसके बाद भी एक पक्ष निर्माण करा रहा है।
बिदनपुर ककोढ़ा निवासी उत्तम बाबू ने बताया कि उनके पिता स्व. लक्ष्मी प्रसाद ने अपने जीवित रहते हुए गांव में जीटी रोड किनारे एक मकान खरीदा था। इसका क्रेता से बाकायदा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया था। पीड़ित की मानें तो वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि बड़े भाई ने इसी बात का फायदा उठाते हुए पूरे मकान में कब्जा कर लिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2020 में आधा मकान सड़क का चौड़ीकरण होने के दौरान एनचएएआई ने अधिग्रहीत कर लिया। आरोप है कि भाई ने मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी तथ्य छिपाते हुए राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर अपने हिस्से का 31 लाख रुपया मुआवजा ले लिया। इसके बाद पत्नी के नाम का फर्जी क्रय पत्र बनवाकर उसके हिस्से का भी मुआवजा लेने का प्रयास किया। एसडीएम की ओर से स्थगन आदेश दिए जाने के बाद भी वह मकान में निर्माण करा रहा है। बुधवार को इसका विरोध करने पर पिटाई की थी। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। किसी ने भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। निर्माण किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा।






