सेवा सदन है सदगुरू नेत्र चिकित्सालय,उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा सदन है सदगुरू नेत्र चिकित्सालय,उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

चित्रकूट

संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड का मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, आयुष व तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने चित्रकूट दौरे के दौरान भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय द्वारा संचालित सभी प्रकल्पों का अवलोकन किया, उन्होंने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एक विश्व ख्यातिलब्ध चिकित्सालय है साथ ही उन्होंने चिकित्सालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां जो नेत्र रोगियों की सेवा हो रही है वह मन को अति शांति और संतोष देने वाली है ये वास्तव में एक सेवा सदन है एवं नेत्र चिकित्सालय द्वारा संचालित सभी प्रकल्पों के बारे में कहा कि यहां संचालित हर प्रकल्प एक प्रकल्प ही नहीं बल्कि सेवा प्रकल्प है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने चिकित्सालय भ्रमण के दौरान के साथ साथ श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के बारे में भी सारी जानकारी लिया और जाना कि शिक्षा के क्षेत्र में यहां कौन कौन से प्रकल्प संचालित है। चिकित्सालय भ्रमण में आए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. बी.के. जैन और सीईओ डॉ. इलेश जैन ने सद्गुरु परिवार की ओर से स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ,साल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार/ चित्रकूट

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें