व्यापारियों ने उठाई चरवा चौराहे पर वाहन स्टैण्ड बनाने की मांग

 

नगर पंचायत चरवा कार्यालय में गुरुवार को व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

नगर पंचायत चरवा कार्यालय में गुरुवार को व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष जग नारायण और अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उसे जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द्र केशरवानी के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जन भर व्यापारी बैठक में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। बैठक के दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द्र केशरवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यापार मण्डल ने नगर पंचायत में सार्वजनिक शौचालय, पुलिया व पार्क की मांग कुछ समय पहले की थी। जिसे अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने एक माह के अन्दर सभी मांगों को पूरा कर दिया है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने एक टैक्सी स्टैण्ड की मांग करते हुए कहा कि चरवा चौराहे पर टैक्सी स्टैण्ड न होने से चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे व्यापारियों एवं आम जनमानस को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर अधिशासी अधिशासी ने कहा कि जल्द ही राजस्व विभाग से समन्यव स्थापित कर टैक्सी स्टैण्ड के लिये भूमि चिन्हित कर निकाय में टैक्सी स्टैण्ड बनवाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी ने यह भी कहा है कि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के मंशानुसार चैराहे को जाम मुक्त, स्वच्छ और दर्शनीय बनाया जायेगा। बैठक में सत्यप्रकाश केशरवानी, राजेश कुशवाहा और आशीष कुमार केशरवानी सहित नगर के तमाम व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More