खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमवी नालेज सिटी में एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के प्रयागराज कार्यालय की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरुरतमंदों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने और आर्थिक विकास को गति देने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज के एलबीएस यादव ने कृषि को एक टिकाऊ तथा लाभदायक उद्यम में बदलने के लिए छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान एवं कौशल हासिल करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य उत्पादन और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान जैसी प्रमुख चुनौतियों से निपटने में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऐसे उद्यमों में शामिल होने का आग्रह किया जो न केवल आर्थिक विकास में योगदान दें बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण को भी बढ़ावा दें। केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के साथ बच्चों को स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्यम स्थापना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और बच्चों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्थान से कृष्ण कुमार अपर उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र अनिल अग्रवाल, डीडीएम नाबार्ड प्रयागराज एवं कौशाम्बी शोभित अग्रवाल, मैनेजर सिडबी एमवीएसएम निदेशक डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, एमवीआईई निदेशक डॉ. एसपी गौतम, रजिस्ट्रार डॉ. समर अब्बास, डीन इंजी. अजय सिंह, बीटेक प्रथम वर्ष एचओडी इंजी. कमलेश द्विवेदी ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम के समन्वयक संजय कुमार, सहायक निदेशक ने पूरे कार्यक्रम के दौरान संचालन किया एवं प्रश्न उत्तर का जवाब दिया। इस मौके पर डॉ. शिवा अरुण, कुलदीप पटेल, अभिषेक पांडे, मदीहा लईक, एजाज अहमद, प्रदीप मिश्रा, पंकज शुक्ला, हुमा बानो, संदीप त्रिपाठी, रोहित श्रीवास्तव के साथ-साथ सभी विभागों के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।







