” सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2024″ के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों के सहयोग से “एक नई गौ सेवा” प्रारंभ की गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

मेरी गईयां, ???????????? मेरी मईया

आज ” सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2024″ के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों के सहयोग से “एक नई गौ सेवा” प्रारंभ की गई । मेरी जानकारी के अनुसार लगभग 25% सड़क दुर्घटना सड़क पर गायों के बैठे होने विशेषकर काली गाय के कारण वाहन चालक को दिखाई ना देने के कारण होती है । जिसमें जान–माल के नुकसान के साथ साथ गायों को भी नुकसान पहुंचता है। कभी कभी जान भी चली जाती है । ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने तथा उनमें कमी लाने के उद्देश्य से जेल में रसद सामग्री की फटी पुरानी प्लास्टिक बोरियों से गायों के लिए ” रोड सेफ्टी रिफ्लेक्टर कॉलर बैंड ” बनाए गए । जिन्हें आज गायों को पहना कर एक छोटी सी पहल की गयी है। इस रोड सेफ्टी रिफ्लेक्टर कॉलर बैंड पर किसी भी वहां की लाइट पड़ने पर ये दूर से ही चमकने लगेगा और वहां चालक अंधेरे में भी किसी जानवर के आगे होने जानकारी हो जाएगी और चालक अपने वहां की गति धीमी कर लेगा । इस प्रकार अवश्य ही सड़क दुर्घटनाएं में कमी आएगी ।

जय हिन्द ???? मेरी गईयां , मेरी मईया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें