बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

सरायअकिल थाने के जयंतीपुर गांव के समीप की घटना

सरायअकिल थाने के जयंतीपुर गांव के समीप बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बगल में बैठे साथी को मामूली चोटें आई हैं। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिपरी थाने के सेंवढ़ा गांव निवासी बब्बू केसरवानी (52) पुत्र दशरथ लाल केसरवानी ने तिल्हापुर मोड़ पर किराने की दुकान खोल रही है। दो दिसंबर को उनकी बड़ी बेटी नैन्सी की शादी है। बब्बू अपने साथी राकेश कुमार पुत्र मक्खन लाल निवासी मखऊपुर थाना पिपरी के साथ वैगन आर कार से बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए सरायअकिल गए थे। वापस लौटते समय सरायअकिल के जयंतीपुर के समीप कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार के पीछे का दरवाजा तोड़कर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। लोगों ने दोनों को प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर के बाद बब्बू की मौत हो गई। जबकि साथी राकेश कुमार को मामूली चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More