देशी बम और तमंचे के साथ युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चरवा थाना इलाके के एक गांव निवासी युवकों का हाथ में देशी बम और कमर में तमंचा लगाए युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों युवक बम ओर तमंचे के साथ फोटो खुद अपने स्टेटस पर लगाकर धौंस जमा रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस तरह की पहले भी चायल सर्किल में कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद इंटरनेट मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन शौक बनता जा रहा है। ताजा मामले में दो युवक हाथ में देशी बम और कमर में तमंचा खोंसने की फोटो वायरल हो रही है। युवक चरवा थाना इलाके के उत्तर थोक के बताए जा रहे है। वायरल फोटो में युवकों के हाथ में देशी बम और कमर में तमंचा दिखाई दे रहा है। वह तमंचे में गोली लोड करता हुआ दिख रहा है। तमंचा और बम के साथ युवकों की तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी युवक का अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल हुआ था। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वह इलाके में दहशत फैलाने के लिए ऐसा करता रहता है। एक बार फिर युवक के हाथ में बम तमंचा कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर चरवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में एसओ जगदीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More