खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सरायअकिल थाने के तिल्हापुर चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक चौकी के अंदर एक युवक को पीटता हुआ नजर आ रहा। यही नहीं पुलिसकर्मी की मौजूदगी में वह युवक को घसीट कर पीट रहा है। लेकिन, कोई उसे रोकने की कोशिश नहीं करता है।
सरायअकिल थाने के चकपिन्हा गांव निवासी मेंहदी अली राजपूत ने मिन्हाजपुर में निराश्रितों मानसिक रोगियों के निशुल्क सेवा और उपचार के वन अम्ब्रेला चैरिटेबल नाक से एक संस्था खोल रखी है। 21 अक्टूबर को पुरखास चौराहे पर किसी बात को लेकर उसका पुरखास गांव निवासी अंसार अहमद से विवाद हो गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में मेंहदी अली राजपूत ने चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी तिल्हापुर लेकर पहुंची। इस दौरान चौकी के अंदर मेंहदी अली राजपूत ने हाई प्रोफाइल ड्रामा किया। संचालक के दबाव में आकर पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दी थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संचालक युवक को चौकी के अंदर घसीट कर पीट रहा है। वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिस पर कुछ लोग तो कानून-व्यवस्था पर ही सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
—————
बताया जा रहा है कि इस मारपीट की वजह सिर्फ इतनी थी कि चौराहे पर नशे में धुत होकर वर्ग विशेष के लोगों को गाली देने पर अंसार ने मना किया था। इसी बात पर संचालक ने उसके साथ गाली-गलौच कर चौराहे पर ही उसकी पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं, सत्ता के दबाव में लाचार पुलिस चौकी के अंदर पीड़ित को बचाने की बजाय उसका वीडियो बनाती रही। पीड़ित ने सत्ता के दबाव में पुलिस पर खुद के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
——————
संचालक पर मानव अंग की तस्करी करने का लग चुका है आरोप
पुरखास निवासी अंसार अहमद पुत्र इस्लाम अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मिन्हाजपुर गांव के बाहर जंगल में मनोरोगियों के इलाज के लिए वन अंब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट (मुक्त मानसिक दिब्यांग आश्रय स्थल) का संचालन तकरीबन पिछले सात आठ सालों से किया जा रहा है। वह पांच साल पहले वहां काम करता था। उसका आरोप है कि संस्था का संचालक मेहंदी अली राजपूत मनोरोगियों की हत्या कर मानव अंगों की तस्करी करता है और शव को परिसर में ही गड्ढा खोद कर जमीन के नीचे दफन कर देता है। उसने दावा किया है कि मनोरोगी की हत्या के बाद जहां शव दफन किया है। वह अपने एक साथी के साथ उस जगह को चिन्हित करा सकता है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने चायल सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
_________________________
अवर अभियंता को भी मोबाइल पर संचालक दे चुका है जान से मारने की धमकी
सरायअकिल थाने के 33केवी उपकेंद्र में मो.शफीक अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके सीयूजी मोबाइल फोन पर 12 सितम्बर को ट्रस्ट संचालक मेंहदी अली राजपूत गाली गलौच कर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे चुका है। अवर अभियंता का आरोप था कि बिजली सप्लाई बाधित होने पर वह आए दिन गाली गलौच किया करता था। इसकी भी ऑडियो वायरल होने पर पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
________________________
इनका कहना है
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सरायअकिल






