चायल के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

♥पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

फतेहपुर जनपद में पत्रकार को चाकू से गोदकर हत्या से नाराज चायल के पत्रकारों ने बुधवार को बैठक कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पत्रकारों ने आक्रोश जताते हुए हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक परिवारीजनों को आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।

जनपद फतेहपुर निवासी दिलीप सैनी एएनआई के लिए समाचारों का संकलन करते थे। 30 अक्तूबर की रात जमीनी विवाद को लेकर चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी गई थी। सप्ताह भर बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज तहसील प्रेस क्लब चायल के पत्रकारों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। क्लब के अध्यक्ष सईदुर्रहमान मुन्ने की अध्यक्षता में पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मृतक पत्रकार के हत्या में शामिल सभी की गिरफ्तारी न होने से पत्रकार संघ में काफी रोष है। प्रदेश में दिनोंदिन पत्रकारों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर में दो पत्रकारों को बंधक बना कर पिटाई करने का मामला सोसल मीडिया पर समाने आया है। वहीं, कौशाम्बी जनपद के चरवा थाने में पत्रकार मिश्री लाल के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। संघ ने मृतक दिलीप सैनी के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपया सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर सचिव शब्बर अली, प्रदीप कुशवाहा, विनोद सिंह, अरुण मिश्रा, त्रिभुवन लाल, धीरज पाठक, अनिरुद्ध उपाध्याय, अरविंद शुक्ला, अनूप केसरवानी, राकेश यादव, अमर सिंह, उमेश मिश्रा, श्रवण त्रिपाठी, रवि शुक्ला, मोती लाल स्वर्णकार, सुधीर सिंह अर्कवंशी, राकेश कुमार मिश्र, रामजतन, ईशाम, राकेश केसरवानी, अजय कुमार अग्रहरि, मंजीत सिंह, शनिराज वर्मा, अजय द्विवेदी, नरेंद्र द्विवेदी, राकेश कुमार गुप्ता, हीरालाल कुशवाहा और पवन मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More