फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर जालसाजों ने 14 लाख रुपया हड़पे

पीड़ित ने आरोपी ठगों के खिलाफ सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएसपी से की शिकायत

पिपरी थाने के महमूदपुर मनौरी स्थित आराजी की फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर जालसाजों ने लाखों रुपया हड़प लिया। दाखिल खारिज न होने पर पीड़ित ने रजिस्ट्री की जांच कराई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपी ठगों के खिलाफ सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत एएसपी से करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
महमूदपुर मनौरी निवासी सुरेश चंद्र पुत्र लखन लाल ने बताया कि प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत एक गांव के युवक ने उन्हें झांसे में लेकर महमूदपुर स्थित एक आराजी का सौदा करा दिया। महमूदपुर मनौरी के ही तीन सगे भाइयों ने फर्जी बैनामा दिखाकर खुद को उस जमीन का मालिक बताया। सुरेश के खतौनी मांगने पर उन लोगों ने बाद में देने की बात कही। जालसाजों ने सुरेश को झांसे में लेकर कई किश्त में 14 लाख रुपया ले लिया। रुपया लेने के बाद जालसाजों ने 10 अगस्त 2022 को उप निबंधन कार्यालय चायल जाकर रजिस्ट्री पर ही सुरेश चंद्र को बैनामा कर दिया। बैनामे के कुछ महीने बाद ही जालसाजों ने इसी चौहद्दी व पैमाइश का एग्रीमेंट 27 जून 2023 को राजू पुत्र नोखेलाल ग्राम कलापत का पुरवा के पक्ष में एग्रीमेन्ट कर दिया। बैनामा के बाद दाखिल खारिज न होने पर सुरेश ने तहसील पहुंचकर जानकारी ली। राजस्व अभिलेखों में जालसाजों का नाम दर्ज न होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। शिकायत करने के बाद जालसाज खरिज दाखिल कराने का आश्वासन देते रहे। काफी समय बीतने के बाद दबाव बनाने पर वह लोग गाली गलौच कर मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी चार जालसाजों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएसपी से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी राजेश कुमार ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More