खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
बिजली विभाग में मीटर रीडिंग संविदा की नौकरी दिलाने के नाम पर सुपर वाइजर ने साथी संग मिलकर स्थानीय नगर पंचायत के युवक से हजारों रुपये हड़प लिए। नौकरी न मिलने पर युवक ने रुपये वापस करने की मांग की तो वह आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत एडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
चायल नगर पंचायत के आंबेडकर निगर नवासी मनीष पटेल पुत्र रामपाल पटेल ने बताया कि विद्युत उपखंड चायल कार्यालय में छह माह पहले उसकी मुलाकात कौशाम्बी में तैनात मीटर रीडर सुपर वाइजर से हुई। उसने मनीष को रूपये लेकर बिजली विभाग में संविदा मीटर रीडर के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया था। मार्च 2024 में चायल कार्यालय में नौकरी दिलाने के लिए तीस हजार रुपये ले लिए। अप्रैल माह में उसने और रुपयों की मांग की। उसने मंझनपुर में तैनात अपने साथी को चायल कार्यालय भेज कर फिर उससे तीस हजार रुपये ले लिया। छह माह बाद भी नौकरी न मिलने पर जब उससे अपने दिए रुपयों की मांग किया तो, दोनो युवक आनाकानी करने लगे। पीड़ित युवक ने सोमवार को मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर रुपया वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एडीएम अरुण कुमार गोंड ने अधिशासी अभियंता विद्युत उपखंड चायल हरिराम को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।






