कौशाम्बी
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने शनिवार को गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम नगर क्षेत्र के फरीदागंज स्थित गौशाला में रखा। इस दौरान गौमाता की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।नगर अध्यक्षा ने गौशाले में मौजूद गोवंशों को माला फूल पहनाकर उन्हें गुड़ खिलाया और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस दौरान नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता अति पूजनीय हैं और हम सभी को सुख, समृद्धि, संपन्नता, वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। गौवंश संवर्धन व प्रकृति सरंक्षण के लोक मंगलकारी भाव को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने गोवर्धन पूजा की सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अरुण केशरवानी, प्रदीप गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, अनिल यादव, मोहित पांडेय, बृजेश विद्यार्थी, विजय , बबलू आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Up Head Line
Post Views: 280






