खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588

चायल विधायक पूजा पाल ने मंगलवार चरवा नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य न पाए जाने पर अधिशाषी अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चायल विधायक पूजा पाल ने बताया की लोगों ने नगर में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। पदेन सदस्य होने के नाते मिली शिकायतो का वह स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान नगर पंचायत के अन्त्येष्टिस्थल, गोशाला, कूड़ा घर, नाला निर्माण आदि कार्यों में अनिमितता और गड़बड़ी पाए जाने पर नगर अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह बोर्ड की बैठक की जानकारी नहीं देते हैं। जबकि वह पदेन सदस्य हैं। उन्होंने आगे होने वाली बोर्ड की बैठको की पहले से जानकारी देने का निर्देश दिया है।







