हांगकांग में आयोजित हो रही 17 वे एशियाई क्रॉस कंट्री 6000 मी रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सुनीता सरोज के घर पहुंचने वाले लोगों का ताता लगा रहा

कौशाम्बी

हांगकांग में आयोजित हो रही 17 वे एशियाई क्रॉस कंट्री 6000 मी रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सुनीता सरोज के घर पहुंचने वाले लोगों का ताता लगा रहा बालिका 20 वर्ष रेस मे हिंदुस्तान के खाते में आया गोल्ड मेडल— आज सुबह से ही कौशांबी वासी हांगकांग में आयोजित हो रही चैंपियनशिप के रिजल्ट को सुनने क़े लिए बेकरार थे युवाओं के अंदर जबरदस्त जज्बा देखा गया, अंशुल केशरवानी सभासद,राम जश्न, निरंजन चौधरी, आर्यवीर प्रतिनिधि, खुशनशीब सभासद ,लोग मोबाइल पर खबरों के अपडेट होने का इंतजार करते रहे सुनीता सरोज के करीबियों के पास सुबह से ही फोन बजने लगा कि किस चैनल पर रेस दिखेगी यह किस चैनल पर हमें रिजल्ट के बारे में पता चलेगा दोपहर लगभग 12:30 बजे जैसे ही यह अपडेट हुआ कि इंडिया के खाते में गोल्ड मेडल लाकर सुनीता ने कौशांबी जिले का नाम एक बार फिर से पूरे विश्व में मशहूर किया वैसे ही पूरे कौशांबी में खिलाड़ियों क़े अंदर गजब का उत्साह देखा गया बधाइयां एवं खुशियों का माहौल पूरे जिले में ही रहा फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप पर एक दूसरे को शुभ कामनायें देने का ताता लगा रहा।

राजेश केशरवानी, सुशील केशरवानी, संदीप कोच, शहरोज, शिवम् शुक्ला, घनश्याम गुप्ताजी क़े पी एल ग्रुप स्पोर्ट स्टेडियम कौशांबी में टीचर्स ग्रुप के क्रिकेट मैच में भी सुनीता सरोज की कामयाबी पर लड्डू बांट के जश्न मनाया गया ओलंपिक संघ की तरफ से सभी अध्यापकों को मिष्ठान वितरण किया केशव, राजेश शुक्ला, आशीष, , KPL ग्रुप का सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी सुनीता सरोज के गांव बराई बंधवा पहुंचकर गांव भ्रमण करते हुए लोगों को मिठाईयां खिलाई और साथ ही साथ गांव के और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी गांव वालों को धन्यवाद दिया इस दौरान वहां पर मौजूद सुनीता सरोज के पिता चुन्नीलाल सरोज ने और माता गुरुदयिन ने प्रधान रामू लाल, बलवंत प्रधान ने सभी आगतुको का स्वागत किया

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More