खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
चरवा थाने के समसपुर गांव में आयोजित दंगल में पहुंचे मुख्य अतिथि का पैर छूकर आर्शीवाद लेते दरोगा जी की फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध ली है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि दरोगा जी पी कैप के साथ वर्दी धारण कर मुख्य अतिथि के पूैर छूकर आर्शीवाद ले रहे हैं।
समसपुर गांव में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रयागराज आईजी लाल जी शुक्ला थे। तय समय के अनुसार शाम को मुख्य अतिथि समसपुर गांव पहुंचे। थाना प्रभारी ने वर्दी और पी कैप लगाकर मुख्य अतिथि का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसी दौरान किसी ने दरोगा जी के मुख्य अतिथि का पैर छूते हुए फोटो बना ली। कुछ ही देर में फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। फोटो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध ली है। खाकी पहनकर किसी के पैर छूना खाकी का अपमान माना जाता है। लेकिन, बावजूद इसके अपना उल्लू सीधा करने के लिए कई वर्दीधारी नेताओं का पैर छूते अक्सर दिख जाते हैं।






