
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI:7007720588
नगर पंचायत चरवा निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय के भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट का जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर मिठाइयां बांटी।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने गुरुवार को चरवा निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय को संगठन का कौशाम्बी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। मामले की जानकारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जिलाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। वह भारतीय किसान यूनियन अंबावता की लोकप्रियता को किसानों में बनाए रखेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। नरेंद्र कुमार पांडेय इससे पहले भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन संगठन में चार साल तक जिलाध्यक्ष रहे। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर नन्हें तिवारी, राम प्रकाश पाठक, राजकुमार राजपूत, मुन्नालाल, दिल कुमार राजपूत, अवधेश कुमार मिश्रा, राजकरन पटेल और सुर्जन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।






