चरवा में चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI:7007720588

चरवा थाने के सैयद सरांवा गांव में आयोजित चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को दबोच लिया। आरोप है कि महिला के पास से कई पुस्तकें भी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

सैयद सरांवा में गुरुवार को चंगाई सभा चल रही थी। गांव की काफी महिलाएं चंगाई सभा में जुटी थी। इसी दौरान चंगाई सभा में शामिल होने आईं कुछ महिलाएं धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर शोर मचाने लगीं। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें बकरी, अनाज, पैसा और बीमारी ठीक होने का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोग धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन करा रही महिला को दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर चौकी पहुंची। वहां भी ग्रामीणों का हुजूम पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में एसओ जगदीश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें