संजय कुमार एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया

फतेहगढ़

संजय कुमार एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ……… जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल बैरक , जेल अस्पताल एवम नवीन आमद के बंदियों की बैरक के साथ साथ अन्य बैरेको में भी बंदियों की परेड का अवलोकन किया । बंदियों से उनके अधिवक्ता होने या ना होने की जानकारी की गई । जिन के अधिवक्ता नही है । उनको सरकारी खर्च अधिवक्ता दिलाने हेतु कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । बाल बैरक में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे भी जानकारी की गई । बंदियों के इनडोर खेलकूद के सामान जैसे कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज इत्यादि को भी देखा । बंदियों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई ।

 

महिला बैरक में भी महिला बंदियों की परेड को देखा। उनके अधिवक्ता, केस की पैरवी, उनकी आर्थिक स्थिति , परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। जिन बंदियों की जमानत हो चुकी है किन्ही कारणों से माननीय न्यायलय में दाखिल नही हो सकी है । उनके बारे में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षणकर्ता अधिकारी द्वारा जेल की भोजन व्यवस्था , सफाई व्यवस्था की सराहना की गई ।

जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की जेल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही की जा रही है । निरीक्षण के दौरान जेलर गिरीश कुमार, उपकारापाल वैभव कुशवाह, सरोज देवी, मुकेश गौड़ और ओमप्रकाश साथ में रहे । निरीक्षण सकुशल संपन्न हुआ ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More