प्रभारी ईओ ने कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण


खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI:7007720588
नगर पंचायत चायल से संचालित कन्हा गोशाला का प्रभारी ईओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला कर्मियों में अफरा तफरी मची रही। उन्होंने संरक्षित गोवंशो को भूसा और चूनी चोकर का स्टाक निरीक्षण समय से मवेशियों को चारा पानी देने के निर्देश दिये।
नगर पंचायत के प्रभारी ईओ एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को खिलाये जाने वाला चारा एवं उनके रहन सहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला कर्मियों में अफरा तफरी मची रही। उन्होंने केयर टेकर देवानंद को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए गोशाला की व्यवस्थायें दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को गोशाला में संरक्षित 362 गोवंशो को समय समय पर जांच करने के निर्देश दिए। प्रभारी ईओ ने संरक्षित गायों को गुड़ और चना भी खिलाया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More