कौशांबी की उड़न परी सुनीता सरोज फिर भरेगी उड़ान हांगकांग की सर जमीन पर बिखेरेगी जलवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी की उड़न परी सुनीता सरोज फिर भरेगी उड़ान हांगकांग की सर जमीन पर, ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने बताया की यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कौशाम्बी क़े बराई बंधवा गांव की बेटी ने एक बार फिर कौशाम्बी का नाम पूरे भारत मे मशहूर किया, अपने मेहनत लगन और हौसलों से लबरेज कठिन परिश्रम क़े दम पे भोपाल साईं हॉस्टल मे रह कर लगातार कड़ी परिश्रम और कोच क़े सलाह अनुसार ट्रेनिंग क़े दम पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कठिन चयनित प्रक्रिया मे कामयाब हुयी उसको इंडियन एथलीट टीम जो की 17वीं एशियाई क्रॉस कंट्री रेस 6000 मीटर क़े लिये जो कि हांगकांग में आयोजित होगी इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का फिर से मौका दिया, एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की 19 सदस्य टीम में सुनीता का नाम आने के बाद पूरे कौशांबी में खेल प्रेमियों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी, भोपाल कोच प्रतिभा सहित मनोज कुमार कोच, सुरेंद्र कुमार के अनुसार सुनीता में वह पूरी हिंदुस्तान को देखते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनीता देश के लिए मेडल लेकर ही वापस आएगी, पूरे कौशांबी खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि जैसे नवरात्र के इस पावन पर्व पर कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने कौशांबी का सर गर्व से ऊंचा किया है, इस तरह दीपावली के पहले आने वाले 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होने वाले हांगकांग के इस चैंपियनशिप में वह हिंदुस्तान का परचम लहरा कर कौशांबी के नाम और एक पदक करेगी – स्पोर्ट स्टेडियम कौशांबी मैं जैसे ही यह खबर खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार को मिली उन्होंने सभी बच्चों को बुलाकर या खुशखबरी बताई क्योंकि सुनीता सरोज अब कौशांबी ही नहीं पूरे देश के लिए एक मिसाल बनकर उभर कर आई है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ के नारा को कौशांबी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करवाया है।

ओलंपिक संघ सहित कौशांबी स्थित सभी खेल संघ इस खुशी से पूरी तरह झूम उठे हैं, रामलीला कमेटी करी के पदाधिकारी संजय जायसवाल ने कहा कि सुनीता सरोज के हिंदुस्तान वापस आने पर रामलीला कमेटी उनका पूरी तरीके से स्वागत और सत्कार करेगी, कौशांबी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रशीद रिजवी ने कहां की सुनीता सरोज ने चांदी की लड़कियों के अंदर क्रिकेट खेलने का जज्बा भी पैदा किया है, ओलंपिक संघ कौशांबी सचिव संतोष सिंह ने बताया कि सुनीता को इस पायदान में खेलते हुए देखकर खो -खो संघ में भी लड़कियों कोई ताकत मिलती है, अभी हाल ही में कजाकिस्तान में कुश्ती में भारत का परचम लहरा कर आए रामकृष्ण तिवारी पहलवान ने कहा कि हमारी बहन सुनीता सरोज भारत का प्रथम लहरआ कर आएगी सुनीता सरोज के चयन होने की खुशी में kpl ग्रुप का सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन सुनीता सरोज के वापस आने पर ऐतिहासिक स्वागत समारोह की तैयारी में है सरोज शाह आलम सुशील कुमार गोलू राजेश केसरवानी अंशुल केसरवानी दुर्गेश कुमार गुप्ता घनश्याम गुप्ता प्रवेश सुभाष मनोज मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें