सदगुरु नवरात्रि उत्सव में दिखे गुजरात के गरबा के रंग* विभिन्न टीमों के 300 से अधिक प्रतिभागी प्रतिदिन दे रहे मनमोहक प्रस्तुति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदगुरु नवरात्रि उत्सव में दिखे गुजरात के गरबा के रंग*
विभिन्न टीमों के 300 से अधिक प्रतिभागी प्रतिदिन दे रहे मनमोहक प्रस्तुति

चित्रकूट

परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय नेत्र सेवा संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्री उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है | कार्यक्रम का समस्त आयोजन सदगुरु महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन के मार्गदर्शन एवं सञ्चालन में आयोजित हो रहा है | श्रीमती जैन ने बतलाया कि विगत लगभग 40 वर्षों से नवरात्री उत्सव सदगुरु परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से माँ भगवती की आराधना का क्रम चलता आ रहा है | पहले ढोलक की थाप पर महिलाएं गरबा नृत्य कर माँ की आराधना करती थी| समय के साथ इस पर्व का स्वरुप और बढ़ गया एवं आज सदगुरु परिवार के छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं के साथ सभी प्रकाप के कार्यकर्त्ता भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं | इस वर्ष कुल 16 टीमों में 300 से भी अधिक हर उम्र के प्रतिभागी डंडिया-गरबा की प्रस्तुति नौ दिवसों तक दे रहें हैं |

इनमें से कुछ टीमों का महाष्टमी को फाइनल प्रतियोगिता होगी एवं शेष की नवमी को | इस वर्ष की प्रतिभागी टीमों में नन्ही परियाँ,बालगोपाल, सनातनी,माँ अम्बे, जगदम्बे, ईश्वरी,वैशाली, विनायक, छलिया, सिद्धि, वीणावादिनी, वैदेही, अनन्ता,वैष्णवी, विराटेश्वरी एवं गुरुकृपा हैं | प्रतिदिन सर्वप्रथम सभी माताजी का थाल और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं एवं तदुपरांत टीमों की प्रस्तुति का क्रम आरम्भ होता है | शक्ति आराधना के इस महापर्व नवरात्री पर ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन, डॉ. इलेश जैन एवं महिला समिति अध्यक्ष उषा जैन ने समस्त चित्रकूट वासियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की तथा प्रतिदिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह भी किया है |

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें