शमशाबाद पुलिस चौकी से छूटकर घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शमशाबाद पुलिस चौकी से छूटकर घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मंझनपुर कोतवाली की शमशाबाद चौकी से छूटकर घर पहुंचे स्थानीय गांव के एक युवक ने सोमवार की रात को फांसी लगाकर जान दे दिया है। बताया जाता है कि गांव की किसी लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में स्थानीय चौकी पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी। घर आने के बाद उसने ये कदम उठाया है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

शमसाबाद गांव निवासी 28 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र दयाराम मजदूरी करता था बताया जाता है कि गांव की किसी लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में शमशाबाद चौकी पुलिस ने सोमवार को युवक को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। चौकी से घर पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त बकरी चराने खेतों की ओर गया पिता लौटकर आया तो घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला। पड़ोसी की छत से झांक कर देखा तो बेटे की लाश फंदे पर लटकती देख चीख पड़ा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरा। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More