कॉमेडी गुदगुदाने का मंच, अश्लीलता का नहीं : शाहरुख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

टीवी कलाकार ने कॉमेडी में बढ़ती फूहड़ता पर जताया दुख

बोले, भारतीय संस्कृति पर प्रहार करने की हो रही कोशिश

टीवी कलाकार और कवि शाहरुख सिद्दीकी ने स्टैंड अप कॉमेडी में बढ़ती अश्लीलता व फूहड़ता पर दुख जताया है। मंगलवार को मंझनपुर स्थित निजी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकतर चुटकुलों पर अपशब्द का प्रयोग कर हंसाने के चलन पर भी चिंता जाहिर की।

शाहरुख ने कहा कि स्टैंड अप कॉमेडी की शुरुआत एक पारिवारिक शो के तौर पर हुई थी लेकिन, अब इसमें गाली-गलौच, अश्लीलता व फूहड़ता को शामिल कर लिया गया है। इससे युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। अपशब्द वाले चुटकुले युवाओं की आम बोलचाल की भाषा का हिस्सा बन रहे हैं। यह सब भारतीय संस्कृति को क्षति पहुंचाने का प्रयास है। कहा कि आजकल के कई स्टैंड अप कॉमेडी शो परिवार संग बैठकर देखने काबिल नहीं बचे हैं। स्थिति यह हो गई है कि पारिवारिक कार्यक्रमों में कौमिक कलाकार बुलाए जाने बंद हो रहे हैं। आयोजक कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बोल देते हैं कि प्लीज ये फैमिली शो है, थोड़ा ध्यान रखिएगा। कॉमेडी में इस गिरावट के स्तर के जिम्मेदार वही कॉमेडियन हैं, जो अपने स्टैंड अप शो में गालियों की बौछार करते हैं। इसकी रोक के लिए कलाकारों के साथ सामाजिक संस्थानों एवं सरकार को भी आगे आना होगा।

खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/ MO:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें