राज्य स्तरीय ग्लूकोमा परामर्श कार्यशाला में डा बी के जैन विशेष अतिथि सम्मान से हुए सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य स्तरीय ग्लूकोमा परामर्श कार्यशाला में डा बी के जैन विशेष अतिथि सम्मान से हुए सम्मानित

चित्रकूट,

परमहंस संत श्री रणछोड़दासजी महाराज द्वारा स्थापित नेत्र चिकित्सा के लिए विश्वस्तरीय ख्यातिलब्ध संस्थान श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डॉ.बी.के.जैन को साइटसेवेर्स इंडिया और एबबी इंडिया द्वारा ग्लूकोमा के कारण दृष्टि दोष की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्लूकोमा के जोखिम कारकों और नियमित नेत्र जांच के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।इस कार्यशाला में देश के कोने कोने से आए तमाम नेत्र विशेषज्ञ,वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिश,सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवर, समाज के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार सहित कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का एक समूह उपस्थित रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रसन्नकुमार पी एन के उद्घाटन भाषण से हुई तत्पश्चात श्री सदगुरू सेवा संघ के ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा बी के जैन और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने संबोधन दिए डा जैन ने सदगुरू परिवार की ओर से साइट सेवर्स को इस महत्त्वपूर्ण पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइट सेवर्स इंडिया एवम एबबी इंडिया के बीच यह सहयोग एक सराहनीय पहल है जो न कि सिर्फ ग्लूकोमा पर ध्यान आकर्षित करता है बल्कि नेत्र स्क्रिनिग और शिक्षा के माध्यम से भी ठोस समाधान प्रदान करता है। वही इस राज्य स्तरीय ग्लूकोमा परामर्श कार्यशाला में डा बी के जैन को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वतीय कार्य करने और एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए साइट सेवर्स इंडिया और एबबी इंडिया द्वारा विशेषअतिथि सम्मान से किया गया।

सम्मानित। वही डा जैन ने इस मौके पर श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट की प्रारंभ से वर्तमान तक की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को सभी के साथ साझा किया।आज डाक्टर जैन की कड़ी मेहनत और लगन के चलते देश विदेश में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में सद्गुरु सेवा संघ ने अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं डाक्टर जैन सारी उपलब्धियों की कामयाबी का श्रेय अपने समस्त सद्गुरु परिवार के सदस्यों को मानते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें