जिलाधिकारी के निर्देश पर फतेहगढ़ कारागार में चलाया गया स्वच्छता अभियान

फतेहगढ़

02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी वीके सिंह के दिशा निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिला कारागार फतेहगढ़ पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के नेतृत्व में समस्त कारागार में अंदर बाहर आवासीय व अनावाशीय परिसर में सभी अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया । जिसमे कारागार के मुख्य द्वार के बाहर , जेल परिसर और बैरकों में सफाई करवाई गई । सफाई अभियान सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर सफाई की गई । सफाई अभियान में सरोज देवी उपकारापाल, वैभव कुशवाह उपकारापाल, मुकेश गौड़ , कृष्णा कुमारी उपकारापाल एवम जेल बार्डर में संजय कुमार सिंह, नीरज , सोनू, अंकित, नवनीत, गौतम कुमार, प्रियंका, रोहिणी,नगमा,जॉली विमलेश कुमारी आदि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जेल अधीक्षक ने सभी को सफाई के महत्त्व को समझाते हुए बताया कि सफाई मनुष्य जीवन के लिए ऐसे ही जरूरी है जैसे भोजन जरूरी है। अपने आसपास कार्यस्थल पर सफाई रखने से आपकी क्षवि अच्छी बनती है । सफाई से मन कर्म कर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है । अंत में जेल अधीक्षक ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सफाई अभियान में हिस्सा लेने पर धनबाद दिया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More