कौशाम्बी-जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक

कौशाम्बी/सऊद अन्सारी

जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक

अस्पताल आने वाले मरीजों/परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय

जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिला अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों/मरीजो के परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाय तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय। सभी चिकित्सक समय से अस्पताल पहुॅचकर मरीजो का उपचार करें। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि लक्ष्य को मासिक लक्ष्य में निर्धारित कर प्रगति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निजी चिकित्सालयों से 15-15 दिन के अन्तराल पर उनके अस्पताल में हुए प्रसव की रिपोर्ट प्राप्त किया जाय।
बैठक में जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री आकाश दीप ने बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को एएनसी के लिए पंजीकृत किया गया है। आशा घर-घर भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को एएनसी के लिए चिहिन्त करने का कार्य करती हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाली आशाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाय। बैठक में बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अब तक 88 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने शेष लाभार्थियों का भी भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दियें। बैठक में बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर शेष लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने आशाओं के भुगतान में भी प्रगति लाने के निर्देश दियें। बैठक में मातृ मृत्यु सूचना एवं ऑडिट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 06 मामले प्राप्त हुए है, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी की ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। उन्होंने नियमित टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दियें।
बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत माह-मई 2024 तक 691084 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 523291 गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुकें हैं, शेष लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड आगामी 15 दिन के अन्दर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हिन्द प्रकाश मणि ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जनपद में 42 अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर पंजीकृत हैं तथा अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों की नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। बैठक में जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता आकाश दीप ने बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक माह की 01, 09, 16 एवं 24 तारीख को हाईरिस्क चिहिन्त गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक लाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। आवश्यक जॉचे, हीमोग्लोबिन अति न्यून होने पर खून चढ़ाने की सुविधा, उपचार के बाद घर तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा एवं अति जोखिम ग्रस्त महिलाओं के लिए एनएनएम व आशा द्वारा विशेष फॉलो-अप किया जाता है। उन्होंने बताया कि माह मई में कुल 1908 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गई, जिसमें 216 अति जोखिमग्रस्त गर्भवती महिलाओं का भी उपचार किया गया।
बैठक में बताया गया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक ई-संजीवनी (टेली कन्सल्टेशन) के माध्यम से मरीजां को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम, पुनरीक्षित क्षय रोग नियन्त्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग कार्यक्रम आदि की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं सीएमएस सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More