दो करोड़ की लागत से बनेंगे आठ पीएमश्री स्कूल,धन राशि जारी हुई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो करोड़ की लागत से बनेंगे आठ पीएमश्री स्कूल

मो0 यासीन/सऊद अन्सारी

कौशाम्बी-  जिले के आठों ब्लॉक के एक-एक परिषदीय विद्यालय को प्रथम चरण में पीएमश्री विद्यालय के रूप में चुना गया है। करीब दो करोड़ की लागत से बनने वाले इन विद्यालयों के लिए पहली किस्त में प्रत्येक को 25 प्रतिशत (6.25 लाख रुपये) की धनराशि जारी कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गई है।

 

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और एक ही परिसर में प्री- प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए जिले के आठ परिषदीय स्कूल को पीएमश्री का दर्जा दिया गया है। चयनित प्रत्येक विद्यालय को संवारने के लिए 25-25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। आठों स्कूलों पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पहले चरण में स्वीकृत सभी स्कूलों के लिए 25 प्रतिशत की धनराशि भेजी दी गई है। निर्माण कार्य
25 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त, शुरु हुआ निर्माण कार्य
भी शुरू हो गया है। जिला समन्वयक निर्माण वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों में एक बाल वाटिका, अतिरिक्त कक्ष व दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। सभी ब्लॉक के स्कूलों में काम शुरू हो गया है। दूसरे चरण में चयनित विद्यालयों के लिए बजट की मांग की गई है।

इन विद्यालयों में शुरू हुआ काम: पीएमश्री के रूप में चयनित सरसवां के कंपोजिट विद्यालय बक्सीपार, कड़ा के कंपोजिट विद्यालय निजामई, कौशाम्बी के कंपोजिट विद्यालय जाठी, सिराथू के प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द, मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय पवइया, मूरगंज के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर बोरियो, नेवादा के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा, चायल के प्राथमिक विद्यालय शेखपुर रसूलपुर शामिल हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें