मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को 98 छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
तहसील चायल इलाके के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमए के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव समर अब्बास ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत बुधवार को 98 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। सचिव समर अब्बास ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश का युवा समग्र रूप में सक्षम हो। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। इस मौके पर अनुज दुबे, शशि सिंह, अरुनेश कुमार, निकिता गुप्ता, महक केशरवानी और शशांक आदि मौजूद रहे।
नोट: खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI
MO:7007720588





