दबंग ने कारोबारी को चापड़ से मारकर किया लहूलुहान

रिपोर्ट:शब्बर अली
पिपरी थाने के कस्बा चायल अंतर्गत घूरी मोहल्ला में कारोबारी युवक पर दबंग ने चापड़ से हमला कर दिया। हमले में युवक का दाहिना हाथ लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख हमलावर धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने पुलिस चौकी जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर पंचायत चायल के घूरी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार सड़क के किनारे ठेले पर अंडे की दुकान लगाता है। उसने बताया कि वह ठेला लेकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान गांव का एक दबंग बीच रास्ते में खड़ा था। उसके रास्ते से हटने के लिए कहते ही वह नाराज हो गया और वह गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने चापड़ से सुरेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में उसका दाहिना हाथ लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख दबंग धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने शनिवार को पुलिस चौकी जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More