दुकान का ताला तोड़कर सरिया और सीमेंट चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

दुकान का ताला तोड़कर सरिया और सीमेंट चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा,कई अन्य चोर के साथी फरार,

कौशाम्बी जिले में देर रात दुकान का ताला तोड़कर सरिया और सीमेंट चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया,जबकि कई अन्य चोर के साथी फरार हो गए,सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर युवक को ट्रैक्टर और चोरी के सीमेंट और सरिया के साथ अरेस्ट कर लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के असवा की है जहा द्विवेदी ट्रेडर्स के नाम से एक सरिया और सीमेंट की दुकान है,देर रात आधा दर्जन की संख्या में चोर ट्रैक्टर और ट्राली लेकर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ कर लगभग दो कुंटल सरिया और सीमेंट लोड करना शुरू कर दिया,तभी कुछ ग्रामीणों ने देखा तो चोरों को दौड़ा लिया,सारे चोर भाग गए जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने चोरी की घटना की जानकारी भरवारी चौकी पुलिस को दी,सूचना के बाद मायके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और सिपाहियो ने चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को लेकर चौकी पर बैठाया और ट्रैक्टर में लदा हुआ सामान बरामद कर जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें