इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

रिपोर्ट: शब्बर अली

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरवारी रेलवे स्टेशन के करीब बेलहा गांव के पास शुक्रवार की भोर में इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो छात्रा को घर में न पाकर खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान छात्रा की लाश घर से कुछ दूर पर रेलवे लाइन पर पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बे की संतोषी देवर (17) पुत्री गब्बर इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह सो गई। शुक्रवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो किशोरी गायब थी। परिजन खोजबीन करते हुए बेलहा गांव के समीप रेलवे लाइन पर पहुंचे तो देखा छात्रा का शव क्षतविक्षत पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि भोर में करीब साढ़े तीन बजे छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है।

परिजन बोले, खुदकुशी क्यों की पता नहीं

कोखराज कोतवाली के बेलहा रोड निवासी गब्बर की साइकिल की दुकान है। गब्बर के दो बेटे व दो बेटियां है। बीती रात गब्बर ने परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी सो गए। गब्बर, मां श्रीमती देवी, भाई अमित , सुमित व बहन लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।‌ परिजन बस यही कह कर रोते रहे कि आखिर किस वजह से मेरी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। उनका कहना था कि उसने आत्महत्या क्यों की, इसका उन्हें कुछ पता नहीं।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More