मासूम को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

रिपोर्ट: शब्बर अली

सैनी कोतवाली के मीरापुर तकिया गांव में ईट-भट्ठा के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गइ्र। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले मेमं कार्रवाई शुरू कर दी है।

महोबा के सेखु नगर पावर हाउस रोड निवासी इमरान सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर में स्थित ईंट-भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इमरान परिवार कि साथ भट्ठे में ही रहता है। सोमवार की शाम इमरान की तीन वर्षीय पुत्री मुस्कान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी सिराथू ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More