मेले में गुम तीन बच्चों को कांस्टेबल ने खोज निकाला

रिपोर्ट: शब्बर अली

इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम में सोमवार को दर्शन के लिए प्रयागराज के फूलपुर निवासी ओम प्रकाश परिवार के साथ सोमवार को दर्शन के लिए आए थे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद ओम प्रकाश का परिवार मार्केट में खरीदारी करने लगा। इसी दौरान उनकी बेटी श्रेया (05), अंश कुमार(03) और आनविक (02) भीड़ में गुम हो गए। परिजनों ने बच्चों को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। पूरे मेले में बच्चों की खोजबीन चालू हो गई। मेले में तैनात हेड कांस्टेबल देवनारायण को पता चला तो उन्होंने मौके से ही सभी चौराहों, तिराहों पर तैनात पुलिस को सूचना दी। साथ ही दुकानदारों को बताना शुरू किया। इसके बाद वह खुद बच्चों को खोजने निकले। मेले में ही बच्चे एक जगह बैठे मिल गए। बच्चों को परिजनों से हेड कांस्टेबल ने मिलवाया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। गुम होने के बाद बच्चे सहम गए थे, लेकिन परिजनों से मिलने के बाद वह चहक उठे थे।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More