रिपोर्ट: शब्बार अली
लोकसभा चुनाव के रण में अब कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण होना था। एक प्रत्याशी ने अपनाम नाम वापस लिया। निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का वितरण किया गया। चिह्न मिलते ही निर्दलीय उम्मीदवार पोस्टर, बैनर व हैंडबिल आदि छपवाने के लिए सीधे प्रिटिंग प्रेस की ओर भागे।
लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कुल 36 नामांकन पत्र लिए गए थे, लेकिन 19 लोगों ने ही नामांकन किया था। चार अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच थी। जांच के दौरान आठ प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया था। इनमें सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के पिता व सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का भी नाम था। इंद्रजीत सरोज के साथ सीओ की अभद्रता की वजह से चर्चित हुए छेद्दू का भी निरस्त की सूची में शामिल था। कुल 11 प्रत्याशी बचे थे। सोमवार को नाम वापसी थी और चुनाव चिह्न का आवंटन भी होना था। निर्दलीय उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार ने अपना नाम वापस लिया। अब चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी हैं। इनमें सपा से पुष्पेंद्र सरोज, भाजपा से विनोद सोनकर, बसपा से शुभनारायण गौतम, अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार, मानवतावादी समाज पाटी्र के रामआसरे, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामआसरे, निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पेंद्र कुमार सरोज, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सोनकर उर्फ पन्ना भैया, संजय कुमार हैं। सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






