प्रेमिका के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रिपोर्ट: शब्बर अली

सरायअकिल थाने के कोटिया गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फांसी से लटका मिला। सुबह मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोटिया निवासी 27 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ शमशेर पुत्र छेदीलाल यादव रविवार की शाम छह बजे दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने यह भी बताया था कि वह सुबह तक घर आएगा। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर में फांसी से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घर में बच्चों संग मौजूद परिवारवालों से पूछताछ की। इस दौरान लोगों का जवाब सुनकर पुलिस हैरान रह गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में फांसी से लटके युवक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लोगों बातों ने घटना को संदिग्ध बना दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सरायअकिल पुलिस घटना की असलियत खंगालने में जुट गई है। उधर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

*भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर*

कोटिया गांव में फांसी से लटके मिले राजकुमार यादव के शव के मामले में उसके भाई सत्यम यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया है कि उसका भाई राजकुमार रविवार शाम छह बजे दावत जाने और रात में घर न आने की बात कहकर निकला था। उसका घर से लेकर बाहर तक किसी से कोई विवाद नहीं था। गांव की महिला के घर जाकर उसके कमरे में फांसी लगाना और महिला को इसकी जानकारी न होना हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें