सीओ सत्येंद्र तिवारी को एएसपी ने दी क्लीन चिट
रिपोर्ट: शब्बर अली
सीओ सत्येंद्र तिवारी को छेद्दू के साथ हुई अभद्रता के मामले में एएसपी अशोक वर्मा ने क्लीन चिट दे दी है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। एसपी से जब जांच रिपोर्ट मांगी गई तो उन्होंने सीओ को बेदाग व बरी बताया।
सीओ सत्येंद्र तिवारी ने गुरुवार को नामांकन के बाद छेद्दू को नामांकन करने के बाद घसीटते हुए बाहर किया था। साथ ही कहा था कि तुम्हारी औकात क्या है। मामला बेहद गंभीर था। प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो जिला प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया। वीडियो को लेकर देश की नामी-गिरामी हस्तियों ने टिप्पणी की थी। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों ने भी इस मामले में अफसरों को घेर रखा था। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। एसपी ने एएसपी अशोक वर्मा से रिपोर्ट मांगी। एएसपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नामांकन के बाद जैसे ही छेद्दू बाहर निकला, वह सौ मीटर के दायरे में अपनी नगड़िया बजाने लगा। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सीओ ने छेद्दू को बाहर किया था। इस आधार पर एएसपी ने सीओ मंझनपुर सत्येंद्र तिवारी को क्लीन चिट दे दी। इसे अधिकारियों ने भी आयोग को भेज दिया। यही कारण है कि सीओ सत्येंद्र तिवारी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588





