युवती को पत्थर से कूचकर पिता व चाचा ने मार डाला

युवती को पत्थर से कूचकर पिता व चाचा ने मार डाला

रिपोर्ट: शब्बर अली

पिपरी के जवई गांव की युवती की उसके पिता व चाचा ने ही बेरहमी से हत्या कर दी। प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के गोलइया नहर के समीप युवती की लाश मिली है। ईट से कूचकर युवती की हत्या की गई थी। प्रयागराज की एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपरी के जवई गांव की माया देवी (18) पुत्र रामचंद्र गांव के ही ननका के साथ प्रेम करती थी। परिजनों ने माया देवी पर दबाव बनाया तो वह ननका के साथ शनिवार को भाग निकली। दोनों भागकर प्रयागराज पहुंचे। वहां कोर्ट मैरिज कर लिया। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों लालापुर जा रहे थे। इसकी जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने रामचंद्र को दी। रामचंद्र को जैसे ही पता चला वह अपने बड़े भाई हरिश्चंद्र के साथ लालापुर पहुंच गया। रास्ते में ही मायादेवी व ननका को पकड़ लिया। पिता व चाचा ने मारपीट शुरू कर दी तो ननका किसी तरह वहां से भाग निकला। माया देवी को पिता व चाचा घसीटते हुए गोलइया नहर के समीप पहुंचे। सूनसान जगह पर उसकी ईट से कूचकर हत्या कर सड़क किनारे शव फेंकर जवई गांव चले आए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती जवई गांव की रहने वाली है। प्रयागराज की एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम पिपरी थाना पहुंची। पिपरी एसओ बृजेश करवरिया के साथ टीम ने जवई में दबिश दी। रामचंद्र व उसके भाई हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया। ननका को भी हिरासत में लिया गया तो उसने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद पिता व चाचा ने अपना जुर्म कुबूल किया। दोनों को पुलिस प्रयागराज लेकर चली गई है। एसओ पिपरी बृजेश करवरिया ने बताया कि हत्या के मामले में पिता व चाचा को पुलिस ले गई है।

नोट: समाचार और खबरों के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More