नोटिस तामील कराने गए आरक्षी से अभद्रता, की हाथापाई
रिपोर्ट: शब्बर अली
संदीपनघाट कोतवाली में तैनात आरक्षी के साथ महगांव गांव में दबंगों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई किया। आरक्षी शाम मुकदमे की नोटिस तामील कराने के लिए आरोपितों के घर गया था। गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। देर रात पुलिस ने पीड़ित आरक्षी की तहरीर पर आरोपित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली में तैनात आरक्षी विनीत कुमार महगांव गांव निवासी अजीब नफीस के घर मुकदमे की नोटिस तामील कराने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपित व उसका भाई आकिब नफीस भिड़ गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपित आरक्षी के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। इस पर आरोपित जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पहुंच आरक्षी ने मामले की जानकारी अफसरों को दी। पुलिस ने फोर्स ने आरोपितों के घर दबिश दिया पर वह नहीं मिले। देर रात पुलिस ने आरक्षी की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। न्यायालय से नोटिस जारी हुई थी।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






