मां पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर बेटे ने गला घोंटकर की हत्या

मां पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर बेटे ने गला घोंटकर की हत्या

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने रसूलाबाद कोइलहा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार रात मां पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर बेटे ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने उसके शव को बगल में ले जाकर यूकेलिप्टिस की बाग में छिपा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

पिपरी थाने के नगर पंचायत चायल वार्ड नम्बर दो नईम मिंया का पूरा गांव निवासी नत्थू सरोज की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी संगीता देवी अपने छह बच्चों के साथ संदीपन घाट थाना इलाके के रसूलाबाद कोइलहा स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करती थी। मंगलवार रात बड़े बेटे अजय ने मां पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अजय ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। संगीता की मौत के बाद उसके शव को बगल के यूकेलिप्टिस की बाग में ले जाकर पत्तों के नीचे छिपा दिया। छोटे बेटे जैकी ने घटना की जाकनारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे जैकी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More