फ़र्रूख़ाबाद
.आज जेल का निरीक्षण करने वी. के. सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार मासिक निरीक्षण किया साथ में महेंद्र सिंह (प्रशिक्षु आईएएस) भी रहे । जिलाधिकारी द्वारा उन्हे जेल की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया । सर्वप्रथम जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से हाल चाल जाना , उनकी बीमारी एवम उनको मिल रहे उपचार एवम सुविधाओ के बारे में जेल डाक्टर विजय अनुरागी से जानकारी की गई ।

बैरकों में निरुद्ध बंदियों से भोजन, चिकित्सा एवम अन्य अनुमन्य सुविधाओ के बारे में जानकारी की गई । सिद्धदोष बंदियों से उनकी अपील के बारे में जानकारी ली गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि सभी कैदियों की अपील माननीय उच्च न्यायलय में की जा चुकी है । मासिक रूप से सभी की स्टेटस रिपोर्ट की जानकारी दी जाती है । जेल अस्पताल में भर्ती मानसिक रोगी बंदी राम लड़ते ने जिलाधिकारी महोदय से नए कपड़े दिलाने की बात कही , जिलाधिकारी महोदय ने जेल अधीक्षक को एक जोड़ी कपड़ा देने हेतु निर्देशित किया ।
जेल अधीक्षक ने बताया की बंदी मानसिक रोगी है कपड़े ही मांगता है । एक बार माननीय न्यायलय में भी कपड़े मांगे थे तब भी नए कपड़े दिए गए । आज भी बंदी को नए कपड़े उपलब्ध करा दिए जायेंगे। जिलाधिकारी महोदय एवम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल की प्रशासनिकव्यवस्था ,भोजन व्यवस्था एवम सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई ।






