भ्रामक खबर वायरल करने वाले को महीनों बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस

भ्रामक खबर वायरल करने वाले को महीनों बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ दो महीना पहले एक्स पर फर्जी आईडी बनाकर युवक ने भ्रामक खबर पोस्ट की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के होश उड़ गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित ने बुधवार को मामले की शिकायत एडीजी से करते हुए मामले का खुलासा करने की गुहार

मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामचंद्र किसानी करता है। इलाके के किसान इस समय अन्ना मवेशी से काफी परेशान हैं। रात-दिन उन्हें अपने खेतों में बोई फसल की रखवाली करनी पड़ती है। 11 मई को दर्जनों ग्रामीण ग्राम प्रधान की अगुवाई में इकट्ठा होकर गांव में घूम रहे अन्ना मवेशी को पकड़कर एक जगह एकत्र किया और उसे गोशाले भेजने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया एक्स पर फर्जी आईडी से ट्वीट किया गया कि “संदीपन घाट थानेदार बना गौ तस्कर महगांव का 1 लकड़ी माफिया रामचंद्र पासी ग्राम सभा की जमीन कब्जा करके बाउन्ड्री कर रखा है उसी बाउन्ड्री में तीन दर्जन छुट्टा मवेशियों को कैद करके रखा है थानेदार की मिलीभगत से आज रात मवेशियों को लादकर कटान के लिए बाहर भेजेगा”। जबकि इस सम्बंध में पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र दुबे ने बताया कि मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को इकट्ठा करने की सूचना दी थी। नगर पालिका भरवारी से वाहन उपलब्ध कराकर मवेशियों को गौहानी मलाका स्थित गोशाला में छोड़ दिया गया है। मामले की जानकारी रामचंद्र को हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने उसी दिन थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को पूछताद के लिए उठाया। पर, दो महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस एक्स पर फर्जी आईडी बनाने वाले को नहीं पकड़ सकी है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More