नामांकन के दूसरे दिन लिए गए 11 पर्चे

नामांकन के दूसरे दिन लिए गए 11 पर्चे

रिपोर्ट: शब्बर अली

लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल से जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन 14 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। जबकि सोमवार को बसपा प्रत्याशी शुभनारायण गौतम समेत 11 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। सोमवार शाम निर्धारित समय तक कुल 25 दावेदार पर्चा ले चुके थे।

नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर घमासान भी तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने नामांकन की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को 11 लोगों ने नामांकन प्रपत्र लिया। इनमें बसपा के उम्मीदवार शुभमनारायण गौतम के लिए एखलाख बाबू ने पर्चा लिया। वहीं शैलेंद्र कुमार, मटरू लाल, बीएमपी पार्टी से राजेंद्र सोनकर, शाहरूख ने प्रतीक चंद्रा के लिए पर्चा लिया। राजेंद्र कुमार ने पुष्पेंद्र सिंह के लिए पर्चा लिया। राजू ने संजय कुमार के नाम से पर्चा प्राप्त किया है। वहीं अजय कुमार ने नरेंद्र कुमार के नाम से पर्चा लिया। राजवंत सिंह ने मंजू चंद्रा के लिए, छेद्दू ने भी अबकी बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा लिया है। अब तक कौशाम्बी संसदीय सीट से कुल 25 लोग नामाकंन प्रपत्र ले चुके हैं।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More