ऑनलाइन जुआ के चक्कर में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी
♥रिकार्डेड ऑडियो के माध्यम से सेलिब्रेटी मोाबइल पर फोन कर युवाओं को दे रहे लालच
रिपोर्ट: शब्बर अली
ऑनलाइन गेमिंग के जरिये चल रहा जुए का कारोबार अब बड़ा आकार ले चुका है। ऑनलाइन गेम बनाने वाले सट्टा कारोबारी मोबाइल एप के जरिए लोगों तक गेम पहुंचा रहे हैं। जिसे जीतने पर गिफ्ट या नकद धनराशि देने का ऑफर दिया जा रहा है। एंड्राइड फोन सपोर्टेड गेम में सबसे ज्यादा संलिप्तता युवा वर्ग की है, जो ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंसकर समय और पैसा दोनों गंवा रहे हैं। इसके अलावा सेलिब्रेटी युवाओं को रिकार्डेड टैपिंग के माध्यम से मोबाइल पर फोन कर जागरुक कर रहे हैं।
आईटी क्रांति के युग में मोबाइल लोगों की जीवन में काफी सहायक साबित हो रहा है। इसमें शामिल फेसबुक, व्हाट्सएप आदि फीचर लोगों को सूचनाओं और जानकारियों से लबरेज रखते हैं। लेकिन, इनमें कुछ ऐसे एप्स भी शामिल हो रहे हैं, जो आज की युवा पीढ़ी को अंधेरे में धकेल रही है। इनमें से एक एप्स तीन पत्ती, क्रिकेट और लूडो का खेल है। फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर मोबाइल से मोबाइल पर ही खेले जाने वाले इस खेल में हजारों लोग रोजाना बर्बाद हो रहे है। पुलिस न केवल इससे बेखबर है, बल्कि पुलिस के पास इस खेल को पकडने का कोई जरिया भी नहीं है। क्षेत्र के युवाओं को ऑनलाइन गेम या जुआ बर्बादी के गर्त में धकेल रहा है। उन्हें लगता है जैसे वो ऑनलाइन जुआ खेल कर जल्द ही लखपति या करोड़पति बन जाएंगे। इस चक्कर में वो सारा काम धंधा छोड़ कर पागलों की तरह गेम के पीछे ही लगा रहता है। ये जुआ विभिन्न गेमों के नाम पर ऑनलाइन चलाया जा रहा है। मोबाइल पर इन दिनों कई गेम ऐप का तेजी से प्रचलन बढ़ रहा है। ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाकर कंपनियां युवाओं और बच्चों में जुआ खेलने की लत लगा रही है। इससे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लेकिन, पुलिस के पास ऑनलाइन जुआ-सट्टे को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कानून नहीं है। कंपनियां विज्ञापन के जरिए लोगों को बता रही हैं कि कैसे ऑनलाइन जुआ खेलकर लोगों ने पैसे बनाए हैं। विज्ञापन के जरिए लोगों को जुए जैसे सामाजिक बुराई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






