सब्जी विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर अध्यापक को पीटकर किया घायल
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए सहायक अध्यापक को दुकानदार ने साथियों संग मिलकर जमकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अध्यापक ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रयागराज के झलवा निवासी बिजलेश केशरवानी करारी थाने के म्योहर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर विद्यालय बंद होने के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने घर झलवा जा रहे थे। पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ स्थित साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने के लिए चले गए। बिजलेश के अनुसार उन्होंने एक दुकानदार से सब्जी का भाव पूछा। मोलभाव के बाद सब्जी न खरीदने पर विक्रेता गाली गलौच करने लगा। अध्यापक के विरोध करने पर उसने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर अध्यापक की बेल्ट से पिटाई कर दी। इससे अध्यापक को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अध्यापक ने थाने जाकर आरोपी दुकानदार समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






