पत्नी की बेवफाई से आजिज आकर युवक ने कुंए में कूदकर जान दी

पत्नी की बेवफाई से आजिज आकर युवक ने कुंए में कूदकर जान दी

रिपोर्ट: शब्बर अली

सरायअकिल थाने के भखंदा उपरहार गांव में पत्नी की बेवफाई से आजिज आकर युवक ने कुंए में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुंए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

भखंदा उपरहार गांव निवासी लल्ला (38) पुत्र भुल्लर सिंह किसानी करता था। लल्ला के दो बच्चे हैं। एक बेटी पांच साल की और एक बेटा तीन साल का है। परिजनों के अनुसार शनिवार को उसकी पत्नी करारी थाना इलाके के एक गांव निवासी रिश्तेदार के साथ बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। खोजबीन के बाद सुराग लगा कि वह रिश्तेदार युवक के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे गहरा सदमा लग गया। उसने दोनों बच्चों को पड़ोसी गांव पन्ना का पूरा उनके ननिहाल भेज दिया। रविवार देर शाम उसने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो सिंदूर भराते हुए देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी की बेवफाई से आजिज आकर गांव के बाहर स्थित कुंए में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लल्ला के शव को कुंए से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More