रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने लगाया बैनर

रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने लगाया बैनर

रिपोर्ट: शब्बर अली

कनैली-भखंदा के जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीण फिर उग्र तेवर दिखाने लगे हैं। इस मार्ग में जगह-जगह रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि वह अबकी चुनाव में वोट नहीं करेंगे। उनका कहना है कि एक साल से वह मार्ग को बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

कनैली-भखंदा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ओवरलोड ट्रकों के निकलने की वजह से इस मार्ग में बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए हैं। बाइक सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से आवागमन हो पाता है। बड़े वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। इस जर्जर मार्ग को विनय सिंह के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हो चुका है। ग्रामीण कलक्ट्रेट में धरना दे चुके हैं। कनैली में भी धरना दिया गया था। इसके बाद अफसरों ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा। अब दोबारा लोग इस सड़क को लेकर फिर लामबंद होने लगे हैं। लोगों ने इस मार्ग में जगह-जगह बैनर लगा रखा है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। बैनर के माध्यम सें जनप्रतिनिधियों को भी घेरा गया है। साफ-साफ कहा जा रहा है कि ग्रामीण अबकी चुनाव में वोट ही नहीं करेंगे।

नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More