बिना पंजीयन के चल रहा पॉलीक्लीनिक सीज

बिना पंजीयन के चल रहा पॉलीक्लीनिक सीज

रिपोर्ट: शब्बर अली

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि ने कोखराज थाने के पास स्थित एक पाली क्लीनिक को रविवार की दोपहर सीज कर दिया। उन्होंने मामले में संचालक के विरुद्ध थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले जिले भर में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों व पाली क्लीनिक के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इस क्रम में रविवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि ने कोखराज थाने के पास इक्का अड़डे के बगल संचालित आदर्श पालीक्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि क्लीनिक का पंजीयन नहीं है। बगैर पंजीयन के संचालन पाये जाने पर उन्होने क्लीनिक को सीज करते हुए संचालक ज्ञान चंद्र पुत्र बृजलाल निवासी आदमपुर नादिरअली छीतापुर महगांव के विरुद्ध कोखराज थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी की कार्रवाई से इलाके के क्लीनिक संचालकों में हड़कम्प मच गया है।

Note: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More